रतनगढ़ के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिनेष महर्षि के सादुलपुर आगमन पर बुधवार को विप्र फाउंडेशन की और से भव्य अभिनंदन किया गया। वहीं सादुलपुर पहुंचते ही भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपुरा के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इसी दौरान विमला देवी अनाथ आश्रम में कंबल वितरण किए गए।