लखीमपुर: नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष ने डेडीकेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के 3 वर्ष सफल संचालन पर कर्मचारियों को किया सम्मानित
लखीमपुर खीरी जिले में डेडिकेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के सफल संचालन के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी तथा निष्ठा व सेवाभाव से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया है।