मुंगेर: एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में मुंगेर मंडल कारा में की गयी छापेमारी
Munger, Munger | Mar 3, 2024 रविवार की अहले सुबह किला परिसर स्थित मुंगेर मॉडल कारा में सदर एसडीपीओ राजेश कुमार एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ जैसे ही जेल के अंदर छापेमारी शुरू हुई जेल के अंदर मौजूद कैदियों में हड़कम्प मच गया। छापेमारी लगभग 2 घंटे तक चली।