सिराथू तहसील क्षेत्र के कड़ा के दरगाह में उर्स मेला लगता है जो एक सप्ताह का मेला होता है।यहां पर दरगाह में ख्वाजा कड़क शाह अब्दाल की मजार है।बुधवार को उर्स मेले का चौथा दिन था शाम तक यहां एक जैसी भीड़ देखने को मिली है। बताया जाता है कि हजारों लोग अभी भी मजार पर पहुंच रहे हैं चादर चढ़ाते हुए नजर आए हैं।यहां पर दुकानदारों की दुकानदारी भी लगातार चल रही है।