अगिआंव: बुनियाद विद्यालय अगियांव के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 5 क्विंटल चावल सहित ,चापाकल का मुंडा भी गायब है
अगियांव में बुनियादी विद्यालय के स्टोर रूम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 5 क्विंटल चावल चुरा कर फरार हो गया है।चावल के साथ चापाकल के मुंडा भी चुरा कर ले गया है। इस सम्बंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक केदार नाथ तिवारी ने गड़हनी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया हैं। इधर अगियांव में लगातार चोरी से लोग आहत में हैं