प्रयागराज: धोबी घाट चौराहे के पास एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रयागराज के धोबी घाट चौराहे के पास बीते 12 मई को एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल करने वाले अभियुक्त को आज 15 मई दिन गुरुवार समय लगभग 12 बजे सिविल लाइंस पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा वह दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर राजापुर स्थित कब्रिस्तान के पास से अभियुक्त की गिरफ्तारी की है।