थांदला: थांदला नगर परिषद में अंगीकार 2025 अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
Thandla, Jhabua | Sep 17, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और शासन के निर्देशानुसार समस्त नगरीय निकायों में अंगीकार 2025 अभियान का संचालन दिनांक 4 सितंबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बुधवार को शाम 4 बजे थांदला नगर परिषद में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाभार्थियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।