गुरुवार को अपराह्न करीब तीन बजे जानकारी मिली कि मिल्कीपुर विकासखंड अंतर्गत बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति अलीपुर खजुरी में धान की खरीद ठप हो गई है। बताया जा रहा कि समिति में खरीद के लिए बोरा उपलब्ध न होने के कारण, वर्तमान में खरीद प्रक्रिया रुकी हुई है। समित पर 9000 कुंतल के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 7400 कुंतल धान की खरीद हुई है, जो लक्ष्य का लगभग 80% है।