इटावा: कोठी चांदनपुर में मां के साथ शौचक्रिया से लौट रहे पांच वर्षीय बालक की पिकअप की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने कराया पीएम
Etawah, Etawah | Jan 8, 2025 इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम कोठी चांदनपुर निवासी 5 वर्षीय शरद पुत्र छुन्ना मंगलवार रात अपनी मां के साथ गांव के नजदीक शौच क्रिया के लिए गया था लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया जबकि बच्चे के शव का बुधवार दोपहर 2 बजे पोस्टमार्टम कराया। घटना से परिजनों में कोहराम हुआ मचा है।