सांगोद: बपावर थाना इलाके में मोटरसाइकिल फिसलने से अधेड़ मोटरसाइकिल सवार घायल, एमबीएस अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी
Sangod, Kota | Feb 24, 2025 बपावर थाना इलाके में मोटरसाइकिल सवार अधेड़ की बाइक अनियंत्रित होकर फ़िसलने से वह गम्भीर घायल हो गया जिसको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल राजेंद्र सोनी के पुत्र कपिल सोनी ने सोमवार सुबह पौने 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता कैथून से मोठपुर जा रहे थे कि बपावर के निकट उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फ़िसलने से उनके हाथ व पैर फेक्चर हो गए।