सांगोद: सांगोद कस्बे में आरएसएस के पथ संचलन का उत्साह, उमंग और जोश के साथ जगह-जगह पुष्पवर्षा और रंगोली से हुआ स्वागत
Sangod, Kota | Feb 23, 2025 सांगोद कस्बे में रविवार दोपहर साढ़े 3 बजे घोष वादन के साथ कदम से कदम मिलाते चलते स्वयं सेवक तो उनके स्वागत में पुष्ववर्षा करते लोग। कहीं भारत माता के जयकारे तो कहीं बजती देशभक्ति की मधुर धुन। कुछ ऐसा ही माहोल रविवार को यहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से निकाले गए पथ संचलन में नजर आया। हजारों स्वयं सेवक एक साथ कदमताल करते निकले तो हर कोई टकटकी लगाए उन्हें