भटवाड़ी: गंगोत्री धाम में वीआईपी पार्किंग से लेकर गंगा के मुख्य मंदिर तक बनाया जाएगा 20 फीट चौड़ा मार्ग, डीएम ने दिए निर्देश
डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री धाम में नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद यथास्थिति का निरीक्षण किया। डीएम ने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि घाटों के निर्माण में जो कमी हुई है। उसको पूरा कर आधुनिक घाटों का निर्माण किया जाए। डीएम ने वीआईपी पार्किंग से गंगा जी के मुख्य मंदिर तक चौड़ा मार्ग बनाने के लोक निर्माण विभाग को प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए।