भटवाड़ी: गंगोत्री हाईवे नेताला के पास भारी मलबा आने अवरुद्ध, तीर्थयात्री सहित डीएम का वाहन फंसा।
बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे करीब साढे पांच बजे मलबा आने से बंद हो गया। यहां हाईवे दलदल में तब्दील है। यहां तीर्थयात्रियों सहित डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट भी अपने वाहन में बैठकर राजमार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बीआरओ की मशीने हाईवे से मलबा हटाने में जुटी है। डीएम आज गंगोत्री धाम के निरीक्षण के बाद उत्तरकाशी मुख्यालय लौट रहे थे।