भटवाड़ी: गंगोत्री राजमार्ग नेताला और बिशन पुर के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है, दोनों स्थानों पर राजमार्ग पर मलबा आया है,
नेताला और बिशनपुर के पास राजमार्ग बंद होने से लोकल और तीर्थयात्री वाहन फंसे है, लोग बेसब्री से राजमार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं, नेताला के पास राजमार्ग दलदल में तब्दील है, जबकि बिशनपुर के पास राजमार्ग पर पहाड़ी से बड़े बड़े बोल्डर आये हैं, वहीं दोनों स्थानों पर Bro की मशीने राजमार्ग से मलबा हटाने में जुटी है।