बासोदा: बासौदा: भगवत चंदन सेवा समिति के बच्चों ने शहर थाना परिसर में बनाईं आकर्षक रंगोलियां
Basoda, Vidisha | Oct 19, 2025 बासौदा मे भगवत चंदन सेवा समिति के छोटे-छोटे बच्चों ने रविवार शाम शहर थाना परिसर में कई आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इनमें 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आधारित रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के प्रयास की सराहना की और रंगोली की तस्वीरें खींचकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा कीं। समिति का उद्देश्य शहर को सजाना और जागरूकता का संदेश देना है