पीरो: पत्नी से झगड़ा कर साडू के घर जा रहा युवक बिहटा राइस मिल के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी
Piro, Bhojpur | Jun 3, 2025 बिहटा राइस मिल के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना मंगलवार की शाम 5:00 बजे के करीब की बताई जा रही है। जख्मी युवक पीरो के बचरी गांव का रहने वाला है। उसका नाम राहुल कुमार है। वहीं घटना के संबंध में बताया गया की युवक ई रिक्शा चलाने का काम करता है। और अपनी पत्नी से झगड़ा कर बिहटा अपने साढू के घर जा रहा था।