हजारीबाग के महाबर पहाड़ के पास अवैध पत्थर खदान में डूबने से 13 वर्षीय सौरभ कुमार की मौत का मामला विधानसभा में गूंजा। बरकट्ठा विधायक Amit Kumar Yadav ने बजट सत्र के शून्यकाल में घटना उठाते हुए परिजनों को 20 लाख मुआवजा देने और अवैध खनन संचालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अवैध खनन से बने गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा बन रहे हैं।