पिछोर: खड़ोय मोतीपुर में 20 साल बाद भी सरकारी रिकॉर्ड में नहीं सुधरी गलती, श्मशान की ज़मीन के लिए ग्रामीण SDM कार्यालय पर डटे
पिछोर भ्रष्ट प्रशासनिक व्यवस्था और राजस्व रिकॉर्ड की अनदेखी के खिलाफ ग्राम पंचायत खडोंय मोतीपुर किसानों ने आज सोमवार दोपहर 2:30 एसडीएम कार्यालय पिछोर का घेराव किया।मामला श्मशान की भूमि पर हुए अवैध कब्जे और 20 साल पुराने कोर्ट के आदेश की तामीली न होने से जुड़ा है।ग्रामीणों ने बताया कि सर्वे नंबर 818 की भूमि राजस्व अभिलेखों में 'श्मशान' के रूप में आरक्षित हैं।