चेतकपुरी के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने एक पुराना शीशम का पेड़ अचानक टूट कर सड़क पर गिर गया खास बात यह है कि उस समय पेड़ के नीचे कोई वाहन अथवा व्यक्ति नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. इस व्यस्त रोड पर आधी रात तक गाड़ियां तेज रफ्तार में आती जाती है अचानक पेड़ के गिरने से पुलिस मौके पर पहुंची और उसने ट्रैफिक को डाइवर्ट करके लोगों के लिए रास्ता बनाया.