राजकीय प्रताप सिंह बारहठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहपुरा में आयोजित 38वीं अन्तर्महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का आज उत्साह और उमंग के साथ भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. लालाराम बैरवा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।