कैराना: कैराना में मध्यप्रदेश से हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने हथियारों की खेप के साथ एक को दबोचा
Kairana, Shamli | Mar 31, 2026 कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार तस्करी से जुड़े एक शातिर आरोपी को तितरवाड़ा–डुढार मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम शोएब है, जो गांव तितरवाड़ा का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से 10 पिस्टल, 5 तमंचे, कारतूस, बाइक आदि बरामद हुए।