अटरू: मेरमाचाह में गेहूं के खेतों में लगी आग, दमकल की मदद से पाया गया काबू
Atru, Baran | Mar 23, 2025 अटरू थाना क्षेत्र के मेरमाचाह गाँव मे अज्ञात कारणों से गेहूँ के खेतों में आग लग गई।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र से 6 किलोमीटर दूर मेरमाचाह गाँव मे खेतो में लहलहाते गेहूं की फसल में विधुत की शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से अचानक आग लग गई। जिस पर ग्रामीणों ने अटरू नगरपालिका की दमकल को इत्तला दी।देर सवेर पहुँची दमकल एवं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया ।