समस्तीपुर: लगमा गांव में चापाकल से पीने का पानी लेने के विवाद को लेकर एक महिला के साथ की गई मारपीट, महिला हुई घायल
घटहो थाना क्षेत्र के लगमा गांव की रहने वाली नंदनी कुमारी ने बताया कि चापाकल पर पीने का पानी लेने के दौरान देवर देवरानी विवाद करने लगे एवंआक्रोशित होकर उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है। जख्मी हालत में नंदनी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।