नरसिंहपुर: जिला पंचायत सीईओ की मौजूदगी में मगरमुहां में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन
कलेक्टर की अध्यक्षता में और सीईओ जिला पंचायत की मौजूदगी में ग्राम पंचायत मगरमुहां में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने ग्राम चौपाल में मौजूद ग्रामीण संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी। चोपन में 15 विभागों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीणों द्वारा दिए गए विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।