आगरा: गैंगस्टर सहित अन्य मुकद्दमों में वांछित 2 वारंटी अभियुक्त लोहा मंडी से गिरफ्तार
Agra, Agra | Apr 30, 2024 पुलिस कमिश्नरेट आगरा लगातार वांछित वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना लोहा मंडी पुलिस वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य मुकदमा में वांछित 2 वारंटी अभियुक्त लोहा मंडी में मौजूद है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।