आगरा: ताजगंज स्थित ताजमहल के पास अराजक तत्वों ने आग जलाकर प्रदूषण फैलाने की कोशिश की, इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल
Agra, Agra | Apr 29, 2024 विश्वदाय स्मारक ताजमहल के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और ताज ट्रेपेमियम जोन द्वारा निर्धारित किए गए दिशा-निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ हैं। जिसमे ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में आग जलाकर प्रदूषण किया जा रहा हैं। जबकि ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए आस-पास के इलाके में आग जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध हैं।