अरेराज: संग्रामपुर पुलिस ने धोखाधड़ी कर जमीन रजिस्ट्री मामले में आरोपी कातिब को किया गिरफ्तार
संग्रामपुर पुलिस धोखाधड़ी कर जमीन रजिस्ट्री मामले में आरोपी कातिब को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कातिब ठिकहा भवानीपुर गांव के ओमप्रकाश द्विवेदी हैं। वही उक्त मामले मे नामजद बनाएं गए पहचानकर्ता सहित अन्य लोगो के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी हैं। जानकारी सोमवार शाम करीब 06 बजे मिली।