मांगरौल: भटवाडा गांव में संदिग्ध अवस्था में झुलसी महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mangrol, Baran | Feb 18, 2025 मांगरोल तहसील क्षेत्र के भटवाडा गांव में मंगलवार सुबह 11 बजे करीब एक महिला झुलस गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूआ राम ने बताया कि संतोष पत्नी ओमप्रकाश ब्राहण निवासी शाहबाद अपने रिश्तेदार के यहां भटवाडा आई थी।जो घर पर दीपक जला रही थी।तभी साड़ी ने आग पकड़ ली जिससे यह झुलस गई।