मांगरौल: सीएचसी सीसवाली में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से स्टाफ व मरीजों को हो रही परेशानी, SDM को भेजा पत्र
Mangrol, Baran | Feb 17, 2025 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीसवाली में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं होने की वजह से स्टाफ व मरीजो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टाफ कर्मियों ने बताया कि पेयजल आपूर्ति ठप होने से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है इस विषय को लेकर एसडीएम को भी पत्र लिखा गया है। जलदाय विभाग द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।