मांगरौल: जैतलहेडी रोड पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, चालक बाल-बाल बचा
Mangrol, Baran | Feb 16, 2025 मांगरोल बारां रोड पर जैतलहेडी घूम पर रविवार दोपहर 1 बजे करीब बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।इस घटना में चालक बाल बाल बच गया। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ट्रेक्टर ट्राली को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया।