चूरू: चूरू–दूधवाखारा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्यों का निरीक्षण, रेल संरक्षा आयुक्त व डीआरएम ने सुरक्षा और गुणवत्ता की परखी
Churu, Churu | Jan 23, 2026 चूरू–दूधवाखारा के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्यों का शुक्रवार को रेल संरक्षा आयुक्त और बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोहरीकरण कार्यों की प्रगति, सुरक्षा मानकों व तकनीकी गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया गया। रेल संरक्षा आयुक्त एवं बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने चूरू, आसलू, सिरसला स्टेशन के मध्य निरीक्षण किया