फुलवरिया: भागवत परसा में बाबा भूतनाथ जयंती धूमधाम से मनाई गई, विधायक ने किया झंडा तोलन, हुआ भजन कीर्तन
प्रखंड की भागवत परसा स्थित बाबा भूतनाथ आश्रम के परिसर में बुधवार की सुबह 11 बजे बाबा भूतनाथ की जयंती पूरे धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हथुआ विधायक रामसेवक सिंह सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में झंडा तोलन विधायक के द्वारा किया गया तथा राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया।