आरा: दामाद के साथ बाइक से जा रही महिला अंसतुलित हो कर गिरी,सदर अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते मे हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Feb 20, 2024 संदेश थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव के अजय सिंह की पत्नी बबिता देवी अपने दामाद के साथ संदेश बाजार जा रही थी तब ही संदेश बाजार के समीप अंसतुलित हो कर गिर गई और जख्मी हो गई। संदेश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर होने के बाद सदर अस्पताल आने के क्रम में महिला की मौत हो गई। परिजनों के द्वारा बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले जाया गया।