आरा: दलित मोर्चा द्वारा भोजपुर जिला अधिकारी कार्यालय के समीप तीन सूत्री मांग को लेकर किया गया प्रदर्शन।
Arrah, Bhojpur | Feb 20, 2024 आरा की जिला अधिकारी कार्यालय के समीप दलित मोर्चा द्वारा तीन सूत्री मांग को लेकर महिला पुरुष कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में मुख्य मांग बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के गरीब भूमिहीन का मकान न तोड़ी जाए कई वर्षों से बने झोपड़ी और मकान वाली जमीन का मालिकाना हक दे और सरकारी घोषणा के मुताबिक तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराया जाए।