सासाराम: धौडाढ़ थाना क्षेत्र में 750 क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट किया गया बरामद
Sasaram, Rohtas | Feb 27, 2025 पुलिस ने गुरुवार को शाम 7:00 बजे करीब बताया कि धौडाढ़ थाना कांड संख्या-17/25, दिनांक 26 फरवरी 2025 के तहत पुलिस ने 15 बोरे में भरे 50-50 किलोग्राम के कुल 750 क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट को बरामद किया है। अमोनियम नाइट्रेट एक खतरनाक रसायन है, जिसका उपयोग विस्फोटक पदार्थ बनाने में किया जाता है,इसलिए इसकी बरामदगी सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।