सासाराम: धौडांढ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से मजदूर गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Sasaram, Rohtas | Feb 27, 2025 धौडांढ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर गुरुवार की शाम करीब 5 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने मजदूर बिगन पासवान (35) को टक्कर मार दी,जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। वह अकोढीगोला के गोबिना गांव का निवासी है और काम से घर लौट रहा था।स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया,जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार