उमरेठ तहसील के ग्राम पंचायत मोरडोंगरी खुर्द में सैन्ट्रल बैंक आंफ इंडिया शाखा मोरडोंगरी ने ऋण वितरण किया। बैंक ने शनिवार को बताया कि स्व सहायतां समूह की महिलाओं को दो करोड़ तीस लाख रुपए का ऋण वितरण किया गया।ऋण वितरण के कागज बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समूह की महिलाओं को दिये गये। शनिवार 4 बजे बैंक ने बताया 61 महिलाओं को लोन दिया गया।