उदयपुर जिले के भटेवर में खेंखरा पर्व को लेकर के पशुधन की पूजा अर्चना करने के लिए दुकानों पर सामग्री खरीदने के लिए रविवार शाम 6 बजे लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार बाईपास चौराहा पर हाईवे रोड के पास पशुओं को सजाने संवारने के लिए दुकाने लग गई। दुकानों पर खरीदारी करने आसपास के गांवो एवं कस्बों से पशुपालकों की भीड़ उमड़ पड़ी।