जमालपुर क्षेत्र के हरदी- सहिजनी गांव में बुधवार को दोपहर दो बजे पुरेसी की चिंगारी से लगी आग से धान की मड़ाई के बाद खेत में रखा दस बीघे का पुआंल जलकर राख हो गया। गांव निवासी किसान मृत्युंजय पांडेय एवं कृष्णमुरारी पांडेय का धान का पुआल रखा था, जिसमें आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं बुझा सके।