दीपावली के अवसर पर “साइकिल यात्रा एक विचार” मंच के सदस्यों ने समाजसेवा का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। मंच के दो दर्जन सदस्यों ने रविवार 11 बजे अपनी 511वीं यात्रा के तहत जमुई के सुदूर आदिवासी गांव चौरमारा, घोरमारा और अदवारिया पहुंचकर 350 बच्चों के बीच मिठाई, कपड़े, दीया, तेल, बिस्किट, चॉकलेट और शैक्षणिक सामग्री वितरित की।