अजयगढ़: ग्राम हरनामपुर में विषैले सांप के डंसने से घायल युवक की 5वें दिन मौत, 4 जिलों के डॉक्टर बचाने में रहे नाकाम
Ajaigarh, Panna | Jul 18, 2024 ग्राम हरनामपुर निवासी सोनू प्रसाद को खतरनाक सांप के डसने से पांचवें दिन मौत हो गई है सोनू प्रसाद के पिता श्याम बाबू ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ खेत में सब्जी तोड़ रहा था तभी सोनू को विषैले सांप में डस लिया । जिसको अजयगढ बाँदा सतना रीवा दिखाने के बाद जबलपुर ले जाते समय सोनू ने दम तोड़ दिया जिसका आज पुलिस ने पंचनामा भरकर पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।