अजयगढ़: मोहर्रम पर्व में अजयगढ नगर में निकाला गया जुलूस,
या अली या हुसैन के गूंजे नारे
याद किये गए हजरत इमाम हुसैन
Ajaigarh, Panna | Jul 17, 2024 जिले के अजयगढ़ नगर में हजरत इमाम हुसैन की याद में बुधवार को ताजिया का जुलूस निकाला गया। जुलूश की शुरुवात हजरत रमजान शाह बाबा की दरगाह से हुई ओर नगर के तमाम रास्तों से गुजरता हुआ ताजिया जुलूस देर रात कर्बला पहुंचे। इस दौरान नगर के लोगों ने लंगर का एहतिमाम कर लोगो को तबर्रुख पेश किया इस तरह मनाया गया मोहर्रम पर्व