महागामा: महागामा में रसोई गैस की कीमत बढ़ने से शबनम गैस एजेंसी पर ग्राहकों की भारी भीड़
Mahagama, Godda | Mar 30, 2026 महागामा बाजार स्थित शबनम गैस एजेंसी में गैस लेने वाले ग्राहकों की भारी भारी भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान कार्यालय कर्मियों और ग्राहकों के बीच कार्ड जमा लेने को लेकर नौकझोक भी देखने को मिला। ग्राहकों का आरोप है कि कार्ड जमा लेने में गड़बड़ी की जा रही है। कुछ ग्राहकों का आरोप है की जमा कार्ड काउंटर से गुम हो जा रहा है।