नटराजा स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं वेदा टीचिंग रिद्धि सिद्धि टावर बाजला चौक द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ वायरे इन में क्रिसमस पर्व गुरुवार शाम 5:00 बजे मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों नृत्य प्रस्तुति, केक कटिंग, खेलकूद गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के बीच उपहार वितरण का आयोजन किया गया ।