बेगूसराय: जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक 25 जनवरी तक रहेगा बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय कक्षा 1 से लेकर आठ तक 25 जनवरी तक बंद रहेंगे. इस बात की जानकारी डीएम तुषार सिंगला ने बुधवार की देर रात 11:00 बजे दी. उन्होंने बताया कि जिले में पर रही ठंड बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित न करें इसको लेकर यह आदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि आठवीं कक्षा से ऊपर का शैक्षणिक कार्यक्रम जारी रहेगा.