सूरतगढ़: सूरतगढ़ में ₹12,000 के नकली नोटों के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पहले आरोपी को JC कराया गया
सूरतगढ़ की सिटी पुलिस ने नकली नोटों के मामले मे एक और युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी वार्ड-3 निवासी कुणाल है, जिसे कोर्ट मे पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। थाना के SI ने शनिवार शाम इसकी जानकारी दी। बताया कि पहले से गिरफ्तार दीपक मेघवाल को रिमांड अवधि पूरी होने पर JC करवा दिया। बता दे कि पुलिस ने चूना रोड़ पर ₹12000 के नकली नोट बरामद किए थे।