भगवान सूर्यदेव की आराधना के पवित्र पर्व छठ पूजा को लेकर नगर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र अग्रवाल ने आज विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान भोजपुरी समाज, मंडीदीप के पदाधिकारियों सहित नगर पालिका के अधिकारी भी उपस्थित रहे।