रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में निकली 46वीं नगर परिक्रमा, गोवर्धन नाथ के जयकारों से गुंजा शहर, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
रामगंजमंडी में गिरिराज धरण कृपा मंडल के तत्वावधान में नगर में 46वीं नगर परिक्रमा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। भक्ति के इस समागम में पूरा शहर गोवर्धन नाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। परिक्रमा का शुभारंभ गोवर्धननाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। जयघोष के बीच शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।