महोबा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एसपी प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन एवं एएसपी वन्दना सिंह की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान गुमशुदा/अपहृत बच्चों की बरामदगी, बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम आदि के निर्देश दिए गए।