रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जनपदों के उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल बैठक ली
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तर पर वनाग्नि पेयजल संकट एवं चार धाम यात्रा को लेकर मुख्य सचिव तथा सभी जनपदों के उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल बैठक लेकर निर्देश दिए उन्होंने वनाग्नि को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अधिकारी आपस में समन्वय बनाते हुए बनाग्नि को नियंत्रित करें